सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कैसे पढ़ें The Hindu Newspaper // the hindu के बारे में जानकारी हिंदी में


 The Hindu Newspaper// जानिए The Hindu के बारे में//hinditrueinfo.com


 दोस्तो आजकी यह पोस्ट न्यूज पेपर के बारे में है। जैसा की आप जानते है हमारे आसपास और देश विदेश में प्रतिदिन बहुत कुछ नया होता रहता है।हम उन जानकारी को इस टेलीविजन और इंटरनेट की हेल्प से जान पाते है।हम आज इस पोस्ट में जानेंगे कि

  1)  Daly News paper Reading के क्या फायदे है?
  2) Daly News paper Reading हमारे लिए कितना जरूरी है?


     तो आइए हम इस पोस्ट में दी गई जानकारी को पढ़ना Start करते है 

 आप The Hindu Newspaper से अवश्य अवगत होंगे।  The Hindu अखबार एक अच्छा अंग्रेजी समाचार पत्र है और छात्रों का चहेता भी हैं।. इस newspaper का मुख्यालय चेन्नई में है और आप देखते भी होंगे कि इसके अधिकांश समाचार साउथ इंडिया से सम्बंधित रहते हैं। The Hindu का प्रकाशन साप्ताहिक पत्रिका के रूप में वर्ष 1878 में आरम्भ हुआ था. अब आप जहाँ भी जाएँ….किसी भी सिविल सर्विसेज कोचिंग में जाएँ…किसी भी टीचर के पास जाएँ…स्पोकन इंग्लिश क्लास जाएँ….MBA की क्लासेज में जाएँ….वहाँ लोग कहते हैं…The Hindu पढ़ो ….क्या The Hindu नहीं पढ़ते? क्या तुम सचमुच The Hindu newspaper नहीं पढ़ते? लोग मानों हमसे ऐसे पूछते हों जैसे कि The Hindu जैसे हमारे सिलेबस में हो।




THE HINDU NEWSPAPER की खूबियाँ—

1) इसकी इंग्लिश उच्च कोटि की होती है जिससे आपकी English vocabulary बहुत अच्छी होगी।

2) दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि The Hindu अख़बार एक communist-minded अखबार है…इसलिए UPSC में बैठे board members, question-set करने वालों (JNU/DU से पढ़े लोग) से इसकी विचारधारा मैच करती है. वे सीधे The Hindu से समाचार उठा कर आपके क्वेश्चन पेपर में डाल देते हैं और इंटरव्यू में वही सवाल पूछते हैं जिससे कि आपके so-called broad-minded होने का पता चले।


 3) इस अखबार का न्यूज़ अन्य अखबारों की तुलना में कुछ हट कर होता है. चाहे Science-Tech का सेक्शन हो या चाहे environment से related कुछ न्यूज़….ये समाचार The Hindu के अलावे किसी भी न्यूजपेपर में आपको नहीं मिलेंगे।


 4) The Hindu newspaper कोई भी न्यूज़ को depth और सिलसिलेवार ढंग से बताता है. जैसे पहले news का थोड़ा बैकग्राउंड –अभी मामला क्या चल रहा है—आगे क्या हो सकता है…यही approach आपके UPSC Mains के पेपर में भी दिखना चाहिए।

5) इसे पढ़ने से आँखों को शान्ति मिलती है. चाहे इसका कारण इसका font हो, चाहे कम संख्या में विज्ञापन।


*अखबार कैसे पढ़ें//How to Read Newspaper:


a) अक्सर हिंदी-माध्यम छात्रों के मन में एक बड़ा प्रश्न रहता है कि उनके लिए इंग्लिश अखबार THE HINDU का विकल्प क्या हो सकता है? एक तो हिंदी माध्यम छात्रों को इंग्लिश पढ़ने में थोड़ी दिक्कत आती है और ऊपर से The Hindu का इंग्लिश माउंट एवेरेस्ट चढ़ने से कम नहीं।

b)वैसे एक बात और कहना चाहूँगा कि इंग्लिश से भाग कर आप भले ही Civil Services जैसी कठिन परीक्षा पार कर लें…मगर एक  सिविल सेवक बन कर आप इंग्लिश से भाग नहीं सकते, कभी न कभी, कहीं न कहीं आपको इंग्लिश से पंगा लेना ही पड़ेगा और लज्जास्पद परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है।

c) सबसे अच्छा है कि The Hindu, Endian Express इसके अलावा कोई भी अखबार जरुर पढ़ें, मगर अधिक देर तक नहीं. 10-15 मिनट आपके लिए काफी है. अपना मनपसंद column उठा लें और उसे पढ़ डालें, चाहे समझ आये या नहीं. अपने आँखों से महत्त्वपूर्ण न्यूज़ को स्कैन कर लें…और डायरी में नोट कर लें. यह सब करने में आपको मात्र आधा घंटा लगेगा।

d) जैसे यदि कुछ नीति आयोग के बारे में दिया हो, चाहे नेशनल फ़ूड सिक्यूरिटी एक्ट के बारे में जिक्र हो….अटल पेंशन योजना, इंडियन-फ्रेंच नेवल एक्सरसाइज VARUNA के बारे में दिया हो….उसे नोट कर लें….Event के सामने महिना और डेट लिख लें…ताकि बाद में अपनी डायरी पढ़ते वक़्त आपको पता हो कि वह किस महीने का न्यूज़ है


e) आपको आँखों से न्यूज़पेपर को स्कैन करने की कला जल्द से जल्द अपना लेनी चाहिए क्योंकि इसी कला की जरुरत आपको तब पड़ेगी जब आप एक सिविल सेवक होंगे और डेस्क पर पड़ी ढेर सारी फाइल को आप जल्द से जल्द निपटा लेंगे


f) किसी भी माध्यम से पढ़ रहे छात्रों के लिए update होना जरुरी है इसलिए हम कम से कम आधा घंटा एक हिंदी अखबार को भी देंगे चाहे वह दैनिक भास्कर हो, चाहे दैनिक जागरण….National Politics की खबर, पीछे के पेज से स्पोर्ट्स की खबर….और बीच के पन्ने के Editorial Section को अवश्य पढ़ लें (दैनिक भास्कर का Editorial Section थोड़ा साहित्यिक होता है और दैनिक जागरण का उप-टू डेट)…Letters to the Editor को भी पढ़ लें क्योंकि उनमें Readers समसामयिक मुद्दे पर लिखते हैं. यह सब करने में आपको अधिक से अधिक आधा घंटा लगेगा- या हो सकता है 60 मिनट

g) Local News पर आपकी दिलचस्पी ज्यादा नहीं होनी चाहिए. फिर भी यदि आपकी कुछ ज्यादा ही दिलचस्पी है कि आपके शहर में क्या हो रहा है तो पढ़ सकते हैं।


THE HINDU के विकल्प

आप YouTube पर राज्यसभा और लोकसभा के Debets विडियो जरूर देखें। उसमें समसामयिक मुद्दे पर हमेशा उच्च कोटि की बहस होती है. कई बहस हिंदी में भी होते हैं जिससे आपको अपनी परिक्षा की तैयारी में बहुत मदद मिलेगी।


PIB वेबसाइट पर हर Updates को देखते रहें. इससे आपको अलग अलग मुद्दों पर जानकारी मिलेगी। जिसका उपयोग आप अपनी परिक्षा के Content को अच्छा करने में कर सकते है।


Business Standard, Ecomonies Time की हिंदी वेबसाइट भी काम में आ सकती है. खासकर अर्थव्यवस्था वाला page और मुद्रा पेज, मगर यहाँ भी same theory apply होगी. आपको स्वयं जानना होगा कि कौन सी न्यूज़ आपके लिए फायदेमंद है।

 
दोस्तो हम इस ब्लॉग/wepsite में Daly Newspaper ko PDF Format में उपलब्ध करा रहे है जिसमें अंग्रेजी भाषा में the hindu, Indian Express और हिंदी भाषा में दैनिक जागरण है।




 दैनिक जागरण पड़ने के लिए करे।


दोस्तो आपको मेरी यह पोस्ट कैसी लगी मुझे comment Bix में Comment करके बताए। और Shere करे ताकि सभी लोगो तक इस पोस्ट में दी गई जानकारी पहुंच सके। और Subscribe कर ले ताकि इसी प्रकार की Important जानकारी आपको मिल सके।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

hinditrueinfo.blogspot.com//मौलिक अधिकार// Fundamental Rights//

  Friends is post me आप जानेंगे की मौलिक अधिकार क्या होते है,ये कितने प्रकार के होते है,संविधान ने हमें कौन कौन से मौलिक अधिकर दिए है तो आइए जानते है      मौलिक अधिकार क्या है मौलिक अधिकार उन अधिकारों को कहा जाता है जो व्यक्ति के जीवन के लिये मौलिक होने के कारण संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदान किये जाते हैं और जिनमें राज्य द्वार हस्तक्षेप नही किया जा सकता हाैैं मौलिक अधिकारों का अर्थ मौलिक कर्तव्य के बारे में मौलिक अधिकार उन अधिकारों को कहा जाता है जो व्यक्ति के जीवन के लिये मौलिक होने के कारण संविधान द्वारा नागरिकों को प्रदान किये जाते हैं और जिनमें राज्य द्वार हस्तक्षेप नही किया जा सकता। ये ऐसे अधिकार हैं जो व्यक्ति के व्यक्तित्व के पूर्ण विकास के लिये आवश्यक हैं और जिनके बिना मनुष्य अपना पूर्ण विकास नही कर सकता। ये अधिकार कई करणों से मौलिक हैं- 1. इन अधिकारों को मौलिक इसलिये कहा जाता है क्योंकि इन्हे देश के संविधान में स्थान दिया गया है तथा संविधान में संशोधन की प्रक्रिया के अतिरिक्त उनमें किसी प्रकार का संशोधन नही किया जा सकता। 2. ये अधिकार व्यक्ति के प्रत्येक पक्ष के विकास हेतु म

वेद क्या क्या है//वेद के प्रकार(Ved Kya hote hai/Ved ke prakar

  वेद के प्रकार (Typs of Ved) धर्मग्रन्थ एवम् ऐतिहासिक ग्रन्थ से मिलने वाली महत्वपूर्ण जानकरी                                                                                                भारत का सर्व प्राचीन धर्मग्रंथ वेद  है, जिसके संकलनकर्ता महर्षी क्रष्ण दैपयन वेदव्यास को माना जाता है । भारतीय परम्परा वेदों को नित्य और अपोरुसय मानती है । वेद चार है     1) ऋग्वेद     2) यजुर्वेद     3) सामवेद     4) अथवर्वेद इन चारो वेदो को संहिता कहा जाता है । ऋग्वेद      1.ऋचाओं के क्रमबद्ध ज्ञान के संग्रह को ऋग्वेद कहा जाता है। इनमे 10 मंडल, 1028 सूक्त एवम् 10462 ऋचाए होती है। इस वेद के ऋचाओं के पढ़ने वाले ऋषी को होतृ कहते है। इस वेद से आर्य के राजनीतिक प्रणाली और इतिहास के बारे में जानकारी मिलती है।     2.  विश्वामित्र द्वारा रचित ऋग्वेद के तीसरे मंडल में सूर्य देवता  सावित्री को समर्पित प्रसिद्व गायत्री मंत्र है । इसके 9वे मंडल में  देवता सोम का उल्लेख है ।    3. इसके 8वे मंडल की हस्तलिखित ऋचाओं को खिल कहा जाता है ।    नोट  - धर्म सूत्र चार प्रमुख जातियो की स्थितियों, व्यवसाय, दायित्वों, कर्तव्

UPSC Full Form In Hindi-यूपीएससी फुल फॉर्म हिन्दी में 2021

UPSC Full Form In Hindi-यूपीएससी फुल फॉर्म हिन्दी में 2021  यदि आप भी   UPSC Full Form In Hindi के बारे में जानना चाहते है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है। हम इस पोस्ट में   UPSC Full Form In Hindi के अलावा यूपीएससी क्या होती है null और हम UPSC exam  Clear कर कर सकते है इसके बारे में जानेंगे। आप IAS, IPS, IFS Ofiicer बनना चाहते है, तो आपको इस पोस्ट में पूरी जानकारी मिलेगी। हम इस पोस्ट में निमनलिखित टॉपिक के बारे में बात करेंगे-  1) यूपीएससी क्या होती है, और यह हमसे क्या चाहती है? 2) यू पी एस सी के एग्जाम को हम कैसे दे सकते हैं? 3) कौन-कौन सी Post होती हैं? 4) UPSC Exams देने के लिए योग्यता क्या होती है? 5) हम IAS कैसे बन सकते हैं? 6) IAS की तैयारी हमें कब से शुरू करनी चाहिए? 7) कौन-कौन सी बुक पढ़नी चाहिए? 8) क्या तैयारी के लिए कोचिंग जाना जरूरी है? 9) हिंदी में तैयारी करें इंग्लिश में? 10) कौन सा Newspaper पढ़ें? 11) कौन सी मैगजीन पढ़ें? 12) Current अफेयर्स की तैयारी कहां से करें? 13) Form कितने लोग Apply करते हैं? सिलेक्शन कितनो का होता है? कितने मार्क का होता है? 14) IAS की रैंक